कमाल ने निभाया वादा, मोदी बने पीएम और कमाल ने छोड़ दिया देश
लोकसभा चुनाव के नतीजे जैस-जैसे सामने आ रहे थे, मोदी विरोधी खेमे में शामिल तमाम लोगों की बोलती भी बंद होती जा रही थी। मोदी विरोधी खेमे में एक नाम अभिनेता कमाल रारिश खान का भी है। कमाल खान ने भी इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर उनके साथ दूसरे बॉलीवुड स्टार्स भी लड़े थे, लेकिन जीत शिवसेना के गजानन चंद्रकांत को मिली। जिन्हें कुल 4,64,820 वोट मिले थे।
कमाल खान शुरू से ही मोदी और उनके सत्ता में आने के खिलाफ थे। उन्होंने इस बात का ट्विटर पर अलग-अलग तरीके से जिक्र भी किया था। कमाल ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर मोदी पीएम बन जाते हैं तो वो अपना सेक्स चेंज करा लेंगे साथ ही करन जौहर से शादी कर लेंगे। उन्होंने ये भी ट्वीट किया था कि मोदी के पीएम बनने पर वो देश छोड़ देंगे।
ऐसे में नरेंद्र मोदी के चुनाव जीतने और बीजेपी के बहुमत में आने के बाद कमाल खान ने ट्वीट किया, "मोदी जी चुनाव जीत गए हैं, इसलिए मैं शोएब अख्तर के साथ भारत छोड़ रहा हूं। बाय बाय इंडिया।" साथ ही उन्होंने ये भी ट्वीट किया, "Modi Ji has won n I am leaving India as promised. Good bye India forever. I will miss my country n lovely sweet ppl." उन्होंने शोएब के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस ट्वीट पर लोगों ने भी काफी दिलचस्प जवाब दिए हैं।
Link Source :
कमाल ने निभाया वादा, मोदी बने पीएम और कमाल ने छोड़ दिया देश
Reviewed by Adilco
on
3:02 AM
Rating:
No comments: